कलश वंदन यात्रा का भोजपुर में हुआ स्वागत,मंत्री संजय सिंह टाईगर द्वारा स्वागत किया गया.

अनूप कुमार सिंह,भोजपुर(आरा )महान संत शिरोमणि संत रविदास महाराज के 650 वें जयंती के उपलक्ष्य में वाराणसी से पटना को जा रहे कलश वंदन यात्रा बक्सर के रास्ते भोजपुर  पहुँचा! जहाँ भोजपुर जिला में प्रवेश करते ही इस यात्रा का स्वागत किया गया। गौरतलब हो कि रविदास महाराज के जयंती के अवसर पर उनके जन्म स्थान सिर गोवर्धनपुर वाराणसी से इस कलश वंदन यात्रा की शुरुआत हुई है। जो पटना के महावीर मदिर में जाकर समाप्त होगी। वही इस यात्रा के जिले के उदवंतनगर प्रखंड के छोटा सासाराम पहुंचने पर भाजपा नेता मनीष रौशन के नेतृत्व में इसका स्वागत किया गया। भोजपुर जिले के एकमात्र रविदास मंदिर का निर्माण समाजसेवी मनोहर लाल व मधु सुमित्रा भारती के द्वारा कराया गया है।भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के तहत निकाले गए कलश वंदन यात्रा के छोटा सासाराम पहुंचने पर रविदास मंदिर के प्रांगण में बिहार सरकार के उच्च शिक्षा व विधि मंत्री संजय सिंह टाईगर व मनीष रोशन के नेतृत्व में माथे पर कलश लेकर मंदिर में पहुंचे।जहां विधिवत रूप से पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर लोगों ने संत रविदास जी के जीवनी प्रकाश डालते हुए कहा कि संत रविदास एक महान व्यक्ति संत थे। जिन्होंने कभी जाति का भेदभाव नहीं किया। उनके 650 वें जयंती के उपलक्ष में यह कलश बंदन यात्रा वाराणसी से प्रारंभ होकर पटना तक जाएगी। जहां की महावीर मंदिर में इसका समापन होगा। कलश यात्रा के साथ काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता पैदल चल रहे थे।जगह-जगह जिले में इसका स्वागत किया जा रहा है। वही भोजपुर जिले के इकलौते संत रविदास जी के मंदिर छोटा सासाराम में कलश के पहुंचते ही काफी संख्या में उपस्थित लोगों ने इसका जोरदार स्वागत किया। मौके पर उपस्थित लोगों में मनोहर लाल, मधु सुमित्रा, भारती राम, दिनेश यादव ममता सिंह, श्रीभगवान सिंह, धीरेंद्र सिंह ,संतोष पांडे, संजय सिंह ,अशोक कुमार, सुनील कुमार राम ,भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गा राज, नरेंद्र तिवारी, श्रीभगवान सिंह निशांत सिंह, सेंगर समेत काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *