अनुशासन के साथ सुरक्षित रह कर कार्य करे : जेएन गुप्ता
वेस्ट बोकारो (घाटो)। झारखंड उत्खनन परियोजना में गुरुवार को परियोजना पदाधिकारी जे .एन. गुप्ता के सेवानिवृत्ति के उपलक्ष में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जे.एन गुप्ता को अंग वस्त्र सौल, पेन व बुके देकर सम्मानित किया गया। मौके पर जेएन गुप्ता ने कहा कि इमानदारी के साथ कंपनी के हित में सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को कार्य करना चाहिए अपने संपूर्ण सेवाकाल की उपलब्धियों के बारे में चर्चा करने के साथ उन्होंने आगे कहा अनुशासन के साथ सुरक्षित रह कर कार्य करना चाहिए क्योंकि एक कर्मचारी कंपनी के साथ-साथ अपने परिवार के लिए भी अनमोल होता है। मौके पर यूनियन प्रतिनिधि राजेंद्र प्रसाद सिंह, जे.पी झा, जे.पी राणा ,पप्पू, मनोज कुमार महतो, राजकुमार साव, पीसी मिश्रा, सुनील मिश्रा एवं दर्जनों अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)