अड़की प्रखंड में झामुमो कार्यकर्ता सम्मेलन का अयोजन

खूंटी: अड़की प्रखंड में मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रहे विभिन्न योजनाओं की विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। साथ ही संगठन मजबूती पर चर्चा और सदस्यता अभियान तेज करने की बातें कही गई।
कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से स्थानीय विधायक विकास कुमार मुंडा झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह 20 सूत्री उपाध्यक्ष जुबेर अहमद, केंद्रीय समिति सदस्य मकसूद अंसारी, सुशील पाहन, हेमंत टोपनो, केंद्रीय सदस्य 20 सूत्री अध्यक्ष भोलानाथ लाल, जिला संगठन सचिव अर्जुन मुंडा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संदीप लाल, डेबिट सोए, संतोष कुमार, चंद्र सहाय सोले, झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री उपाध्यक्ष सोनाराम यादव और सचिन पूर्ण चंद प्रमाणिक ,विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल, मीडिया प्रभारी देव कुमार यादव, 20 सूत्री सदस्य परीक्षित मुंडा, बसंत प्रमाणिक, जगदीश मुंडा, सुरेंद्र सिंह मुंडा, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष मीना देवी, एवं अड़की प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायत के मुखिया उप मुखिया पंचायत समिति सदस्य और सैकड़ो महिला पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *