बिहार में हुए महागठबंधन की हार पर झामुमो ने कसा तंज, कहा- झामुमो को दरकिनार करना सबसे बड़ी भूल साबित हुई
रांची : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बंपर जीत दर्ज का सारे रिकार्ड तोड़ दिया है। ऐसे में बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड में भी बयानबाजी तेज है। झारखंड सरकार में सतारूढ़ दल झामुमो के वरिष्ठ नेता अंतू तिर्की ने बिहार में महागठबंधन को मिली हार पर तंज कसते हुए कहा कि सीट बंटवारे के पहले बिहार का माहौल महागठबंधन के पक्ष में था। लेकिन जिस तरह से सीट बंटवारा के दौरान राजद और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा दूसरे संगठनों को तवजो नहीं दिया गया, जिसका परिणाम सबके सामने है। खासकर झामुमो जो कि बिहार में भी काफी मजबूत है वैसे पार्टी को दरकिनार करना महागठबंधन की सबसे बड़ी भूल के तौर पर सामने निकलकर आया।



