भाजपा सांसद निशिकांत दूबे का जेएमएम ने पुतला फूंका
रांची: गोड्डा लोकसभा क्षेत्र बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे का शनिवार को रांची जिला झामुमो जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम के नेतृत्व में फिरायालाल चौक पर पुतला फूंका
मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे ने वर्तमान लोकसभा सत्र के दौरान बहुत ही भ्रामक और विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि संथाल परगना, बिहार और बंगाल को मिलकर केंद्र शासित प्रदेश बना दिया जाय, जो कि घोर निंदनीय है हम इसकी कड़ी शब्दों में निंदा करते हैं। जिसके विरोध में आज यहां पुतला दहन किया जा रहा है। जब भाजपा के सर्वे में यह बात इनको पता चल गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में ये नही आनेवाले हैं तो ये तरह तरह के हथकंडे और प्रोपोगेंडा कर रहे हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य समनूर मंसूरी, उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, कलाम आजाद, सचिव डॉ हेमलाल कु मेहता, रामशरण विश्वकर्मा, आफताब आलम, अरुण वर्मा, चिंतामणी सांगा, कैथरीना तिर्की, जीत गुप्ता, महादेव मुंडा, जिला संयुक्त सचिव सुजीत उपाध्याय, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नयनतारा उरांव, सचिव शांति तिर्की, महिला मोर्चा महानगर संगठन सचिव सुनीता तिर्की, परविंदर नामधारी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष फरीद खान, उपाध्यक्ष परवेज आलम, किसान मोर्चा जिला सचिव सज्जाद अंसारी, अमजद, इम्तियाज, नाजिम गुड्डू, विंदे मुंडा, जिकरुल्ला अंसारी, नामकुम प्रखंड सचिव मोजाहिद हुसैन, बबलू, शाहनवाज आलम एवं अन्य शामिल हुए।



