झारखंड महिला कांग्रेस ने चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला

रांची। झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष गुंजन सिंह के नेतृत्व में बुधवार को विशाल वोट चोरी के खिलाफ आज एलबर्ट एक्का चौक में चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर महिला कांग्रेस ने -जागो सुन लो गौर से-सावधान वोट के चोर से, चर्चा चारो ओर है-सरकार वोट चोर है, जो करेगा वोट चोरी का खेल- तो लगेगी हथकड़ी, जाएगा जेल, धिक्कार है, धिक्कार है-वोट चोर सरकार है आदि नारे लगा रहे थे।

इस मौके पर प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम करते हुए वोटर चोरी का काम कर रहे हैं। कांग्रेस ने चुनाव आयोग और भाजपा के बीच खुलेआम मिलीभगत को उजागर किया भाजपा ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों को कमजोर कर रही है।

पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य पिंकी सिंह, अनिता चौधरी, पार्वती सिंह, निलम सहाय, अनिता देवी, सीता राणा, मीनू सिंह, संगीता टोप्पो आदि प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी शामिल थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *