झारखंड: 1 करोड़ के इनामी विवेक सहित 8 नक्सलियों को मार गिराने वाली टीम को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

रांची : बोकारो स्थित लुगु पहाड़ में अप्रैल 2025 में हुई बड़ी नक्सल मुठभेड़ में विशेष सुरक्षा बल और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक करोड़ के इनामी कुख्यात नक्सली विवेक समेत आठ उग्रवादियों को ढेर कर इतिहास रच दिया था। इसी ऐतिहासिक सफलता के लिए केंद्र सरकार ने टीम को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 2025 से सम्मानित किया है।इस अभियान में देश में पहली बार झारखंड पुलिस ने एक साथ आठ नक्सलियों का सफाया किया था, जिनमें प्रयाग मांझी और अरविंद यादव जैसे कुख्यात नाम भी शामिल थे। यह ऑपरेशन नक्सल विरोधी अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिना गया था।*सम्मानित टीम में IG से लेकर कांस्टेबल तक शामिल*गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची के मुताबिक, इस मुठभेड़ में शामिल कुल 14 अफसरों और जवानों को यह सम्मान दिया गया है। इनमें दो आईजी, दो डीआईजी, एक एसपी, एक डिप्टी कमांडेंट, दो दारोगा और छह कांस्टेबल शामिल हैं।

*सम्मान पाने वाले अधिकारी और जवान:*

आईपीएस अमोल वेणु कांत होमकर

आईपीएस माइकल राज

आईपीएस इंद्रजीत महता

आईपीएस सुरेंद्र कुमार झा

आईपीएस मनोज स्वर्गियरी

डिप्टी कमांडेंट मिथिलेश कुमार

सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार

सब इंस्पेक्टर मंटू कुमार

कांस्टेबल दीनबंधु शेखर

कांस्टेबल पारस कुमार वर्मा

कांस्टेबल विकास कर्मकार

कांस्टेबल भागीरथ रजवार

कांस्टेबल शिवनंदन हांसदा

कांस्टेबल अजय मेहता

*कुल 1364 सुरक्षाकर्मियों को मिला सम्मान*

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस वर्ष 1364 अधिकारी और जवानों को दक्षता पदक देने की घोषणा की है। इनमें झारखंड के इन 14 वीर जवानों के अलावा जांच क्षेत्र के 93 और फोरेंसिक साइंस फील्ड के नौ विशेषज्ञ भी शामिल हैं।

*झारखंड की बड़ी उपलब्धि*

लुगु पहाड़ मुठभेड़ ने नक्सल विरोधी अभियान में झारखंड को बड़ी सफलता दिलाई थी। राज्य पुलिस से लेकर केंद्रीय एजेंसियों तक, सभी ने इस ऑपरेशन की सराहना की थी। अब उसी सफलता को सम्मान में बदलते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस टीम की वीरता पर मुहर लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *