झारखंड मैथिली मंच ने जानकी प्राकट्य दिवस का किया आयोजन

रांची: झारखण्ड मैथिली मंच के बहिना प्रकोष्ठ के तत्वावधान में मंगलवार को जानकी प्राकट्य दिवस आयोजित किया गया। प्रथम चरण में विद्यापति दलान हरमू के परिसर में माता जानकी की विधिवत पूजा अर्चना की गयी एवं विद्यापति तथा माता जानकी को सामूहिक रूप से पुष्पांजलि अर्पित की गई। तदुपरांत विद्यापति रचित भगवती बंदना जय जय भैरवि असुर भयाऊनि के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई तत्पश्चात सोहर आदि अनेक विधा में आकर्षक गीतों की प्रस्तुति मती बबिता झा, मती बिट्टू झा, मती सुनीता झा, मती अनिता झा, मती नमीता मिश्र, मती किरण झा के समूह गान के रूप में हुई ।
दूसरे चरण में डी ए वी स्वर्ण रेखा विद्यानगर में 51कुंवारी कन्या का पूजन कार्यक्रम किया गया बच्चियों को उपहार भी प्रदान किया गया। सभी कन्या पारंपरिक परिधान में सुसज्जित बहुत ही आकर्षक एवं मनमोहक लग रही थी।
विद्यालय के सचिव डाक्टर गंगेश गुन्जन ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी , बदरी नाथ झा ने बच्चियों को प्रश्न -उत्तर के माध्यम से माता जानकी के बारे में पूरी जानकारी दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य श्री मती मंजु सिंह, मती निभा झा सहित अनेक शिक्षिकाओं ने सहयोग सराहनीय । कार्यक्रम में झारखण्ड मैथिली मंच के अध्यक्ष श्री बिनय कुमार झा, महासचिव जयन्त कुमार झा, संरक्षक श्री अरूण कुमार झा, ब्रज किशोर झा, नरेश झा, ब्रज कुमार झा, बदरी नाथ झा, भारतेन्दु कुमार झा,बहिना प्रकोष्ठ के मती बबिता झा, मती बिट्टू झा, श्री मती सुनीता झा, मती अनीता झा, मती नमीता मिश्र, मती किरण झा सहित काफी संख्या में सदस्य सम्मिलित हुए। समस्त कार्यक्रम बहिना प्रकोष्ठ के देख रेख में सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *