झारखंड कुरमी महासभा प्रदेश कार्यसमिति की हुई बैठक,कई मुद्दे पर चर्चा
रांची: हरमू स्थित पटेल भवन में गुरुवार को झारखंड कुरमी महासभा की बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता कुमेशवर महतो एवम संचालन काशीनाथ महतो ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कुरमी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस निरंजन,विशिष्ठ अतिथि सीएल गंगवार तथा श्री ब्रज किशोर गांधी शामिल हुए।
बैठक में झारखंड में जाति जनगणना करवाने, झारखंड के कुर्मी महतो जनजाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने एवं कुरमाली भाषा को संविधान की आठवी अनुसूची में शामिल करने की मांग की गई। साथी कुरमी समाज भवन निर्माण हेतु रिंग रोड में कराने की चर्चा हुई। इसके साथ ही कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक से पहले कुरमी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिलकर ज्ञापन सौंपा।
आज की बैठक में मुख्य रूप से सूरज महतो, रोहित कुमार पटेल,उपेंद्र सिंह, धनेश्वर महतो, सेवालाल महतो, विमला देवी, सर्वेश कुमार, भागीरथ महतो, दामोदर महतो, रामेश्वरम महतो, उमेश महतो,बाबूलाल महतो, रामनारायण सिंह पटेल,योगेंद्र मंडल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।

