1.लाख 58हजार 560करोड़ रुपए का झारखंड सरकार के वित्तमंत्री राधाकृष्ण ने वार्षिक बजट सदन में पेश किया

रांची: झारखंड विधानसभा बजट सत्र के पांचवें दिन सदन में वित्त मंत्री वित्तमंत्री राधा कृष्ण किशोर ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा सदन में 2026-27का बजट पेश किया। इसमें कुल 1.लाख 58 हजार 560करोड़ रुपए का बजट पेश किया है।
वित्तमंत्री ने इस बजट को आइडियल बजट बताया।इस दौरान उन्होंने इशारों-इशारों में कविता के माध्यम से केंद्र सरकार पर निशाना भी साधा. उन्होंने कहा, “किसी के पैरों में गिरकर कामयाबी पाने से बेहतर है, अपने पैरों पर चलकर कुछ बनने की ठान लें.” उनके इस वक्तव्य को राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य में समावेशी विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बजट में विभिन्न क्षेत्रों को समाहित किया गया है. उन्होंने बताया कि 2026-27 का बजट तैयार करने से पहले सरकार ने सामाजिक, आर्थिक और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से राय-मशविरा किया।

अपने भाषण में उन्होंने केंद्रांश की राशि में पिछले लगभग पांच वर्षों से हो रही लगातार कटौती का मुद्दा भी उठाया. उनका कहना था कि जीएसटी में हुए बदलाव के कारण झारखंड को करीब 4,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. इसके अलावा, मनरेगा के स्वरूप में बदलाव और नई योजनाओं के कारण राज्य सरकार पर हजारों करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय दबाव पड़ने की आशंका है. सरकार का दावा है कि तमाम चुनौतियों के बावजूद यह बजट राज्य के समावेशी और संतुलित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

बजट में किसानों को प्राथमिकता देते हुए ऋण मुक्त करते हुए किसानों की आय में वृद्धि करने का फैसला लिया गया है। महिला किसानों के किसान खुशहाली योजना शुरू की गई है।
वहीं शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पांच आवासीय  बालिका विद्यालय खोलने का योजना है। शहीद के आश्रितों के लिए आदर्श विद्यालय की स्थापना की जाएगी।
वहीं स्वास्थ्य के क्षेत्र में कैंसर रोग के इलाज के लिए 200करोड़ रुपए को राशि स्वीकृत की गई है। खाकर कैंसर उपचार से जुड़े उपकरणों की खरीदारी की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की सुदृढ़ीकरण के लिए सात हजार नौ से नब्बे करोड़ तीस लाख प्रस्तावित किए गए हैं।
बजट में इसबार बाल बजट प्रस्तावित किया गया है। इसमें दस हजार सात सौ तिरानवे करोड़ रुपए उपबंधित किया गया है। यह राशि कुल बजट का 10.7 प्रतिशत है।
सूचना प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस के लिए   1.74करोड़ 95लाख सात हजार रुपए प्रस्तावित किया गया है।
बजट की खबर अपडेट थोड़ी देर में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *