नहीं रहे झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो

रांची: झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो का चेन्नई के अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज चेन्नई में चल रहा था। उनके निधन पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित कई राजनीतिक पार्टी के नेताओं ने सुख व्यक्त किया है। उधर खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि बेहद दु:खद सूचना मिली है। लंबे समय से बीमारी को हराते हुए योद्धा की भांति डटे रहने वाले जगरनाथ जी का चले जाना पूरे झारखंड के लिए अत्यंत दुखदायी है।
ईश्वर इन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की इस विकट घड़ी में सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *