झारखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रभारी जीनल एन गाला ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के0 राजू से की मुलाकात

रांची : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के नेशनल को-ऑर्डिनेटर सह झारखंड प्रभारी जीनल एन गाला ने बुधवार को नई दिल्ली में सीडब्ल्यूसी के स्थाई आमंत्रित सदस्य और झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के0 राजू से मुलाकात की। इस दौरान जीनल एन गाला ने अपने झारखंड दौरान के बारे में विस्तार पूर्वक बताया तथा कहा कि झारखंड में अल्पसंख्यक कांग्रेस काफी मजबूत है, बस उनको सही मार्गदर्शन देते हुए उनके हक और अधिकारों को दिलाने की जरूरत है। जीनल एन गाला ने कहा कि आपके द्वारा झारखंड प्रदेश में चलाये जा रहे संगठन सृजन वर्ष 2025 बहुत ही कारगार साबित होने जा रहा है। इसके साथ ही संविधान बचाओ अभियान के तहत आयोजित होने वाले जिला स्तरीय, विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ रैली एवं घर-घर कैंपेन अभियान को लेकर पार्टी के हर विंग काफी संजिदगी के साथ लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *