झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा की हुई बैठक,कई मुद्दे पर चर्चा

रांची: झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा की आवश्यक बैठक मंगलवार को अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के कार्यालय में संपन्न हुआ। इस बैठक की अध्यक्षता झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के संयोजक विमल कच्छप के द्वारा की गई। इस बैठक में आए सभी आंदोलकारियों ने झारखंड सरकार पर अलग राज्य बनाने में सफल भूमिका बनाने वाले आंदोलकारियों को धोखा देने का आरोप लगाया। मोर्चा के संयोजक विमल कच्छप ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा आंदोलकारियों के लिए नौकरी में 5% का आरक्षण हेमंत कैबिनेट में पास हुआ था, लेकिन इससे संबंधित कोई नोटिफिकेशन अभी तक नहीं दिया गया है, इससे यह साफ-साफ प्रतीत होता है कि सरकार ने आंदोलकारियों को ठगने का काम किया है। अलग राज्य के सपनों को साकार करने वाले आंदोलकारियों के आत्मसम्मान को चोट पहुंचाया है। उन्होंने झारखंड सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि अगर समय रहते यह सरकार आंदोलकारियों के हित में कार्य नहीं की तो आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस बैठक के संचालक शफीक आलम ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड अलग राज्य की लड़ाई लड़ने वाले प्रत्याशी को हीं मोर्चा समर्थन करेगी। अगर मौजूदा सरकार आंदोलकारियों के हित एवं उनके सम्मान की दिशा में काम नहीं की, तो झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा इस सरकार को किसी भी कीमत पर अगली बार नहीं आने देगी। इस बैठक में मुख्य रूप से विमल कच्छप, सत्यनारायण लकड़ा, दीपक महतो, शफीक आलम, बसंत महतो, प्रदीप महतो, अशोक उरांव, मानव घोष, अंकित खलखो, माधो उरांव, नंदा उरांव, शशिभूषण भगत, उषा खलखो, पंचम मिंज, फूलचंद तिर्की, संजय तिर्की, आलोक उरांव आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *