भाजपा की एक नीति रही है जो भाजपा के विरोध में है उन्हें भ्रष्टाचारी बताना:बैद्यनाथ राम

रांची: झारखंड सरकार में स्कूली शिक्षा एवम साक्षरता मंत्री बैद्यनाथ राम ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि भाजपा की एक नीति रही है जो भाजपा के विरोध में है उन्हें भ्रष्टाचारी बताना,उनके खिलाफ कार्रवाई करना,उन्हें जेल भेजना और चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने का प्रयास करना।


लेकिन, जैसे ही वह व्यक्ति भाजपा में शामिल हो जाता है, उसके सारे अपराध समाप्त हो जाते हैं। इसका उदाहरण है पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा। मधु कोड़ा के खिलाफ भाजपा चिल्ला चिल्ला कर उनको भ्रष्टाचारी बताती रही। पीएम मोदी स्वयं सार्वजनिक मंचों से उन्हें भ्रष्टाचारी बताते रहे। लेकिन आज आखिर कौन सी स्थिति बन गई जो उनको भाजपा में शामिल कर लिया गया। भ्रष्टाचारी कितना भी बड़ा हो वह भाजपा में है तो ठीक है, भाजपा के लिए कम करें तो अच्छा है, उसके सारे भ्रष्टाचारी क्षम्य है। पर जो भाजपा के साथ नहीं है।उनकी छोटी सी भी गलती होगी तो तिल का ताड़ करने में बीजेपी पीछे नहीं रहती है। उन्हें बदनाम करने में कोई कोर्स नहीं छोड़ती है। जो जितना बड़ा भ्रष्टाचारी है भाजपा में उतना अधिक सम्मान दिया जाता है। भाजपा वाशिंग मशीन बन कर रह गई है। वाशिंग मशीन में जो गया उसका सारा गंदगी धुल गया, वह साफ हो गया। बाकी जो भाजपा में नहीं गया वह दागी है। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा लंबे समय तक जेल में रहे और भाजपा में जैसे वह शामिल हुए तो भ्रष्टाचार उनका खत्म हो गया। जबकि इससे पहले बीजेपी के नेता चिल्ला चिल्ला कर मधु कोड़ा के खिलाफ भ्रष्टाचारी भ्रष्टाचारी कहते थकते नहीं थे। यह बीजेपी की नीति है। भाजपा वाले सिर्फ अपने सफेद चरित्र दिखाने का प्रयास करते हैं। चाहे जितना भी भ्रष्टाचार करो भ्रष्टाचारी भाजपा में चले जाओ सब भ्रष्टाचार धुल जाएगा। भाजपा की नियति रही है कि गैर भाजपा शासित प्रदेश की सरकार को गिराने के लिए हमेशा साजिश करती रहती है। उनके विधायकों को खरीद प्रोख्त करती रहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा में शुद्ध रूप से जमीनी कार्यकर्ताओं का अभाव हो गया है। पुराने भापाई धीरे-धीरे भाजपा से निकलते गए अन्य दलों से गए हुए नेता भाजपा के करीब बन गए। वे लोग पहली पंक्ति में आ गए हैं। जिन्होंने दरी बिछाने का काम किया, पार्टी के लिए दिन-रात किया, ऐसे कार्यकर्ताओं की कोई पूछ नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के मिलन समारोह में भाजपा के कोई भी पुराने नेता मंच पर नहीं थे। वैसे लोग मंच पर दिखे जो दूसरे दल से आए थे और पार्टी में मठाधीश बनकर बैठे गए हैं। भाजपा के पास अब अपना कोई वसूल नहीं रह गया है। भाजपा में बाहर से आए हुए नेताओं का जमावड़ा हो रहा है।
मंत्री ने हरियाणा का जिक्र करते हुए कहा कि वहां पर विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सारे पुराने नेताओं का टिकट काट दिया और बाहर से आए नेताओं को टिकट देने का काम किया। इसका नजीता पार्टी में भगदड़ हो गई है। पार्टी में इस्तीफा देने की झड़ी लग गई है। मंत्री से लेकर विधायक तक सभी इस्तीफा दे रहे हैं। वहीं हाल झारखंड भाजपा में होने वाली है। झारखंड में लगातार दूसरे दल के नेताओं को पार्टी में शामिल कराया जा रहा है। अपने पुराने नेताओं को दरकिनार किया जा रहा है। एक नई टीम आयातित भाजपा खड़ी हो रही है। यही टीम अभी हावी है।मुख्य भाजपा पटल से गायब है और अन्य दलों से आए हुए नेताओं का जमघट बन रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोकसभा चुनाव में भाजपा का हाल हुआ था। विधानसभा चुनाव में तो भारी दुर्गति होने वाली है। अभी जो संख्या है, विधानसभा चुनाव के बाद उसका आधा भी भाजपा के पास नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की स्थिति यह हो गई है कि स्थानीय निकाय चुनाव में भी प्रधानमंत्री को आना पड़ रहा है। अब प्रधानमंत्री मोदी का भी चेहरा सक्षम नहीं रह गया है। राज्यों से लेकर केंद्र में भाजपा की स्थिति खराब है। बैसाखी पर चलने वाली सरकार का बहुत बुरा होने वाला है।
मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि उत्पाद सिपाही की दौड़ में कई अभ्यर्थियों की मौत हुई है यह अत्यंत ही सुखद है। इसके जिम्मेवार केंद्र सरकार है। इसमें कही न कहीं कोरोना वैक्सीन से इस तरह की घटना हो रही है। कोरोना के बाद हार्ट अटैक की घटना वह भी युवाओं में अधिक देखी जा रही है। सिर्फ दौड़ में ही नहीं सार्वजनिक मंचों पर भी कलाकार की अचानक मौत हो रही है।
मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को नौकरी रोजगार देने के प्रति संवेदनशील है। सिपाही दौड़ में भाग लेने से पहले अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य की जांच होगी। उसके बाद ही उन्हें आगे बढ़ाया जायेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *