मंत्री आलमगीर आलम के कार्यक्रम में बरपा हंगामा, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच धक्का- मुक्की, नारेबाजी
बोकारोः राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के कार्यक्रम में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। हंगामा इतना बढ़ गया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं और ग्रमीणों के बीच धक्का मुक्की तक हो गई। इसके बाद जमकर नारेबाजी भी हुई। हंगामा बढ़ता देख पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने समझा बुझा कर मामला शांत कराया।
क्यों बरपा हंगामा
ग्रमीण विकास मंत्री आलमगीर आसम मंत्री बोकारो के सेक्टर-फोर में कार्यकर्ताओं से उनकी समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान बोकारो के उत्तरी विस्थापित क्षेत्र के ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री के पास पहुंचे गए। ग्रामीणों ने पूछा कि अब तक उत्तरी विस्थापित क्षेत्र के 19 गांवों के लिए पंचायत क्यों नहीं बनाया गया है।
सरकार ने इस दिशा में पहल क्यों ने की। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच सवाल-जवाब शुरू हो गया, फिर धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। मंत्री ने कहा कि विस्थापितों की मांग को पूरा कराने के लिए उनकी तरफ से काफी प्रयास किया गया बावजूद कुछ तकनीकी कारणों की वजह से उत्तरी विस्थापित क्षेत्र के गांव को पंचायत में शामिल नहीं हो सके।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)