झारखंड की राजनीति में सियासी घमासान के साथ झलक रहा प्यार भी
रांची। झारखंड की राजनीति कब किस करवट लेगी या पता लगाना नामुमकिन है कब कौन किसके साथ होगा यह भी कहना मुश्किल है फिलहाल झारखंड का सियासी पारा अपने अधिकतम सीमा को पार कर गया है लेकिन इस बीच जो घोर विरोधी का प्यार भी झलकता नजर आ रहा है। सीएम हेमंत सोरेन की कुर्सी खतरे में है फिर भी सीएम हेमंत सोरेन ने अपने घोर विरोधी पर प्यार लुटाने मे कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। इसकी चर्चा सत्ता के गलियारों में भी हैं सत्ता के गलियारों में चर्चा यह भी है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष इन मामलों में थोड़े बदले बदले से भी नजर आ रहे हैं खैर राजनीति में सब कुछ जायज है अब हम बात कर रहे हैं सीएम हेमंत सोरेन और पूर्व सीएम रघुवर दास की रघुवर दास ने ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर खदान लीज मामले में गंभीर आरोप लगाया जिसकी वजह से सीएम को नोटिस का जवाब देना है लेकिन इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व सीएम रघुवर दास के प्रति अपना प्यार भी दिखाया है इतने घटनाक्रम होने के बावजूद भी मुख्यमंत्री ने पूर्व सीएम रघुवर दास को ट्वीट कर शुभकामनाएं भी दी है। दर्शन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने या शुभकामना पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के जन्मदिन पर दी जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहां की आदरणीय रघुवर दास जी को जन्म दिवस की अनेक अनेक शुभकामनाएं और जोहार परमात्मा आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें यही कामना करता हूं इस ट्वीट के भी कई मायने निकाले जा रहे हैं अब देखना दिलचस्प होगा की 10 मई के बाद झारखंड की राजनीति किस करवट लेगी।



