तेजस्विनी परियोजना में 25 किशोरियों का चयन, नियमित दिया गया प्रशिक्षण

खूंटी: तेजस्विनी परियोजना मुरहू के द्वारा चलाये जा रहे लाख खेती प्रशिक्षण परियोजना प्रबंधक छगन लाल शर्मा की अध्यक्षता में 25 किशोरियों  का असेस्मेंट किया गया।
छगनलाल शर्मा ने बताया कि किशोरियों के लिये यह प्रशिक्षण तेजस्विनी परियोजना के प्रशिक्षण सेवा प्रदाता उद्योगिनी कम्पनी के द्वारा जून माह में चालू किया गया। इसमें कुल 25 किशोरियों का चयन कर नियमित प्रशिक्षण दिया गया।
कम्पनी के असेस्मेंट कुन्दन गोस्वामी ने बताया कि सभी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी किशोरियों को लाख खेती करने हेतु सभी स्टाफ सहयोग करेंगे। साथ ही  बजार भी उपलब्ध कराया जाएगा।
कम्पनी के जिला परियोजना  प्रबंधक  संदीप कुमार ने बताया कि लाख खेती प्रशिक्षण सभी किशोरियों के लिये बहुत ही उपयोगी साबित होगी। इस प्रशिक्षण के बाद किशोरियां अपने घर परिवार के कार्य को करते हुये असानी से अपनी लाख खेती कर अच्छा मुनाफा कमा सकती हैं।
तेजस्वीनी परियोजना, मुरहू के प्रखण्ड समन्वयक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि कम्पनी के द्वारा प्रशिक्षण  प्राप्त कर चुकी सभी किशोरियों को लाख खेती करने हेतु सहयोग एवं लाख बेचने हेतु बजार भी मुहैया कराया जायेगा।
  लाख खेती प्रशिक्षण अस्समेंट में परियोजना के क्लस्टर कोडिनेटर, युवा उत्प्रेरक , प्रशिक्षक तथा किशोरियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *