खूंटी में जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, झांकियों ने खींचा ध्यान

खूंटी : पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश के मौके पर शुक्रवार को खूंटी में जश्ने ईद मिलादुन्नबी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।

जुलूस जन्नत नगर से प्रारंभ होकर लियाकत अली लाइन, शिवाजी चौक, कर्रा रोड, बारपिंडा, आजाद रोड, मेला ताड़, भगत सिंह चौक, मेन रोड, नेताजी चौक और शिवाजी चौक होते हुए पुनः जन्नत नगर पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान मोहम्मदी नात, शेरो-शायरी और तकरीरों के जरिए मोहम्मद साहब की याद को ताजा किया गया।

जुलूस में मक्का शरीफ, मदीना शरीफ, काबा शरीफ और अजमेर शरीफ की आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं, जिनका लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। रास्ते भर अकीदतमंद नारे लगाते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ते गए।

मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष जुबेर अहमद, सुशील पहन, प्रकाश मूड़ा, शंकर मुंडा, विमल पहन, मदीना मस्जिद वेलफेयर सोसाइटी के प्रतिनिधि और मस्जिद के इमाम मुफ्ती अयाज अहमद उपस्थित रहे। साथ ही सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष एवं कांग्रेसी नेता सगीर अंसारी, अंजुमन इस्लामिया के सदर शमशाद अंसारी, सेक्रेटरी खालिद हुसैन, मेराज अंसारी, बच्चू खान, शमीम अंसारी, अजमत अंसारी, पिंटू अंसारी, शमीम उर्फ बड़कू, रिजवान खान, रिजवान अंसारी, मिनहाज अंसारी, अरशद अंसारी, अफान अंसारी, नईम अंसारी, कुर्बान हवारी, इश्तियाक अंसारी और एजाजुल अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *