झारखंड में14 में14 कमल खिलेगा या आधे में सिमट जायेगा !

रांची: 24 की लड़ाई को शानदार तरीके से फतह करने के लिए एनडीए और इंडिया दोनों की दल अपने अपने तरीके से तैयारी में जुट गई है। भाजपा जहां पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी के द्वारा पूरे प्रदेश में संकल्प यात्रा कर रही है। वहीं कांग्रेस अपने सभी विंग को एकजुट और बड़ा करने में लगी हुई है। एनडीए के घटक दल आजसू भी इससे पीछे नहीं है वह भी अपनी शक्ति को प्रदर्शित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। इसके अलावा झामुमो, जदयू,राजद, सीपीएम व अन्य राजनीतिक दल भी कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित कर संगठन मजबूती की दिशा में काम कर रही है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के नेताओं के बीच सीटों पर अबतक फाइनल तालमेल नहीं हो पाया है। हाल ही में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने पर कांग्रेस फूले नहीं समा रही है और झारखंड में भी अधिक से अधिक सीटें लेने का मन बना रही है।
झारखंड में 14लोकसभा सीटों में वर्तमान में 12 पर एनडीए का कब्जा है। एक जेएमएम और एक पर कांग्रेस का कब्जा है।
2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र की सत्ता पर काबिज होने के लिए कांग्रेस अधिक से अधिक सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारना चाहती है। झारखंड की 14लोकसभा सीटों 9 पर कांग्रेस और शेष 5पर झामुमो व अन्य का प्लान बना रही है। हालांकि यह आंकड़ा आधिकारिक तौर पर नहीं है।लेकिन इस तरह की चर्चा राजनीतिक बाजार में चल रही है।
अब बात करें एनडीए की तो भाजपा सभी सीटों पर बूथ स्तर पर तैयारी कर रही है। इस बार सभी 14 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार कर कमल खिलाना चाहती है। आजसू को राज्यसभा या विधानसभा चुनाव में अधिक सीट देने के बदले लोकसभा की एक सीट गिरीडीह ले सकती है।
वहीं राजनीतिक जानकारों की मानें तो सर्वे के मुताबिक 2024 के लोकसभा चुनाव एनडीए को एक सीटों का सरप्लस हो सकता है। यानी इस बार 13 सीटें मिल सकती है। झामुमो को एक सीटें मिल सकती है। वहीं कांग्रेस और अन्य दल को नुकसान होता दिख रहा है। हालांकि यह एक अनुमान है। वैसे इंडिया गठबंधन के नेताओं की मेहनत को कम नहीं आंका जा सकता है। वोटरों का यदि मन बदल गया तो आने वाले 2024 में भाजपा का पहले से बड़ा नुकसान देखने हो सकता है।13 में से मात्र 6 पर ही आंकड़ा सिमट सकता है। इस बात का अनुमान भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को भी है। इसलिए इसकी भरपाई के लिए भाजपा पूरे प्रदेश में संकल्प यात्रा कर रही है। प्रदेश के सभी जिला,प्रखंड,पंचायत और गांव-गांव में कमल का दता काम कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *