रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पद की दावेदारी में हुसैन खान का नाम आगे

रांची। कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं व्यापक बनाने को लेकर हुसैन खान लगातार अल्पसंख्यक विभाग को मजबूत कर रहे हैं। रांची में कांग्रेस के कार्यक्रमों के माध्यम से उन्होंने बड़ी संख्या में लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ा है और कई नए चेहरों को पार्टी से जोड़ा है।

रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुसैन खान ने भी अपनी दावेदारी पेश की है। अल्पसंख्यक कार्यकर्ता सहित कांग्रेस विंग के नेता मानते हैं कि यदि हुसैन खान को रांची महानगर अध्यक्ष बनाया जाता है तो पार्टी और भी मजबूत होगी।

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत यह प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय इंद्र सिगला, झारखंड की पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, राजेन्द्र दास और अनूपमा सिंह के देखरेख में रिपोर्ट बनाकर दिल्ली भेजी जाएगी। इसके बाद दिल्ली से अंतिम फैसला लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *