अरगड्डा में कांग्रेस कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने लीपार्टी की सदस्यता
रांची: रामगढ़ जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में रविवार को अरगड्डा सामुदायिक भवन में कांग्रेस कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बतौर अतिथि झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश , रामगढ़ विधायक ममता देवी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सबोधकांत सहाय, पूर्व सांसद डॉ प्रदीप कुमार बालमुचू, गौ सेवा आयोग के चेयरमैन राजीव रंजन, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, सतीश पॉल मुंजनी, रियाज अंसारी, शान्तनू मिश्रा, परमिन्दर सिंह सीपी संतन, बलजीत सिंह बेदी आदि मौजूद थे। समारोह में आजसू रामगढ़ जिला के उपाध्यक्ष रहे रंधीर गुप्ता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश समेत अन्य अतिथियों ने रंधीर गुप्ता समेत सैकड़ों समर्थकों का स्वागत माला पहनाकर किया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचार-धारा और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरित होकर रंधीर गुप्ता के फिर से पार्टी में लौटने से रामगढ़ जिला में कांग्रेस काफी मजबुत होगी। उनके नेतृत्व में नए-नए युवक पार्टी से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है, आज हमारे राष्ट्रीय नेता और हमलोग संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे है, ऐसे विचार धारा के लोग है जो संविधान को खत्म करना चाहते है वैसे विचार धारा के खिलाफ हमलोग को मिलकर पंचायत स्तर तक लोगों को जागरूक करना है। समारोह में सुबोध कांत सहाय, प्रदीप बालमुचू, शहजादा अनवर, सतीश पॉल मुंजनी, बजरंग महतो, सीपी संतन, राजीव रंजन, राकेश किरण महतो आदि ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत छऊ नृत्य के द्वारा किया गया। जबकि समरोह में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। समारोह की अध्यक्षता रामगढ़ जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान व संचालन पंकज तिवारी ने की। मौके पर सतीश कुमार, भोगेंद्र साव, बलजीत सिंह बेदी, अरूण सिन्हा, मनोकामना सिंह, रियाज अंसारी, शमशुद खान, मंजु जोशी, सुषमा देवी, गरीबा भुइयां, गोपाल मुंडा, अनील चौधरी, राहुल सिंह, धीरेंद्र सिंह, उदित राज, हुसैना बानो, प्रकाश करमाली, राजू वर्मा, बलराम साहू, अनुप विश्वकर्मा, संतोष सिंह, महमुद, जनार्दन पाठक आदि समेत कई लोग मौजूद थे।
इन लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता
कार्यकर्ता मिलन समारोह में रणधीर गुप्ता, हसीबुल अंसारी, फिरोज खान, हुसैना बानो, अशोक कुमार, सदानंद, सुरेंद्र मुंडा, गोरे मुंडा, हुसैन खान, राहुल प्रसाद, सलीम अंसारी, राज, चांद, दशरथ समित, सोनी, अतुल, संजय, पिंकी, रजनी, शांति, दीना, शीला, रीना, ममता, भीम, कलीम, सुरेन्द्र, ज्ञान, सुरेश, रजनी, आदि समेत सैकड़ों लोग शामिल हैं।
फ़ोटो 16 फरवरी सिरका 01 अरगड्डा में रविवार को समारोह में अतिथियों को माला पहनाते कार्यकर्ता

