झारखंड का हेल्थ सिस्टम खाट पर ,बीमार बेटा को इलाज के लिए खाट पर ले जाना पड़ा अस्पताल
रांची : झारखंड की जनता को राज्य सरकार बेहतर स्वस्थत व्यवस्था की बड़ी बड़ी बातें करती है लेकिन हकीकत कुछ और ही होता है। यहाँ पर हेल्थ सिस्टम का हाल अभी भी बुरा है। ताजा मामला पाकुड़ जिले का है।
यहाँ पर एक पिता को अपने बीमार बेटा को इलाज के लिए खाट पर लेकर हॉस्पिटल पहुंचाना पड़ा है। गांव तक जाने के लिए आज तक संपर्क पथ नहीं बना है। जिस कारण आज भी लोगों को खटिया पर लाद कर मरीजों को इलाज के लिए ले जाना पड़ता है। अमड़ापाड़ा प्रखंड के डूमरचीर पंचायत में बड़ा बास्को पहाड़ निवासी बामना पहाड़िया बीमार पड़ गया। बच्चे के बीमार होने पर पिता कमला पहाड़िया के समक्ष बेटे को अस्पताल तक पहुंचाने की बड़ी समस्या सामने आ गयी। ये जानते थे कि गांव से दो किमी दूर मुख्य सड़क तक जाने के लिए संपर्क पथ नहीं रहने से उन्हें वाहन नहीं मिलेगा। जिसके बाद उसने अपने अन्य परिजनों व संबंधियों का सहयोग लिया और बेटे को खाट पर टांग इलाज के लिए निकल पड़े।



