गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे रांची,एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
रांची : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को देर शाम रांची पहुँच गए। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान अमित शाह ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए गाड़ी से उतर कर कार्यकर्ताओं से मिलने लगे ,साथ ही कार्यकताओं का अभिवादन किया। अमित शाह से मिलकर कार्यकर्ता गदगद दिखे।
अमित शाह एयरपोर्ट से सीधे होटल रेडिशन ब्ल्यू चले गए। वहां पर रात्रि विश्राम करेंगे। वहीं दस जुलाई को पूर्वी क्षेत्रीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में तीन-तीन राज्यों के सीएम भाग लेंगे। वहीं बिहार के डिप्टी सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा रांची पहुंच गए हैं। उनको कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया।
बैठक की मेजबानी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को करना है। बैठक सुबग 11 बजे प्रारंभ होगी। प्रारंभ में केंद्र सरकार का डेढ़ घंटा का प्रेजेंटेशन होगा। गृह मंत्री दस मिनट तक संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी दस मिनट तक बोलेंगे। इस बैठक में बिहार,झारखंड,उड़ीसा,बंगाल के सीएम अपनी अपनी बातों को रखेंगे।इसके अलावे तीनों राज्यों की समस्याओं पर चर्चा होगी। बैठक को लेकर होटल रेडिशन ब्ल्यू के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।



