सनातन महाकुंभ की तैयारी को लेकर गांधी मैदान में हिंदूवादी संगठनों का जमघट

पटना। राजधानी पटना के गांधी मैदान में आयोजित सनातन महाकुंभ की तैयारी अंतिम चरण पर है।श्री राम कर्मभूमि न्यास के संरक्षक पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे द्वारा आयोजित इस सनातन महाकुंभ में देश के कई संत आ रहे हैं।जिनकी स्वीकृति आ गई है!उनमें ज्ञानानंद जी ,विशाखा शारदा पीठ के जगतगुरु श्री स्वरूपानंदनेंद्र सरस्वती, जगतगुरु अनंताचार्य जी महाराज, पौडंरिक जी महाराज, महामंडलेश्वर अरुण अवधूत गिरी, महामंडलेश्वर कैलसानंद गिरी महामंडलेश्वर यतींद्र आनंद गिरि, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार आदि संतों का लगातार आगमन की स्वीकृति उनके द्वारा प्राप्त हो चुकी है एवं अन्य संतों का भी प्रक्रिया में है | इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मभूषण जगतगुरु रामभद्राचार्य करने वाले है|गौरतलब हो कि आगामी 6 जुलाई को होने वाले सनातन महाकुंभ की तैयारी

की तैयारी को लेकर गांधी मैदान कार्यक्रम स्थल पर हिंदूवादी संगठन हिंदू पुत्र संगठन, परशुराम सेवा संघ, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा,परशुराम सेवा संस्थान,चाणक्य विकास मोर्चा परशुराम सेवा सहायता फाउंडेशन, अटल विचार परिषद संगठन के सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम की तैयारी व व्यवस्था बैठक उक्त स्थल पर किया।

व्यवस्था बैठक में लोगों की आवागमन की व्यवस्था, भोजन की व्यवस्था ,सुरक्षा, चिकित्सीय व्यवस्था एवं किसी प्रकार की कोई हताहत ना हो इसकी चिंता की गई है| वही होने वाले कार्यक्रम स्थल पर मौके पर कार्यक्रम के प्रभारी अभिजीत कश्यप, विद्याधर पाठक ,समन्वयक अर्जित शाश्वत चौबे, रजनीश तिवारी ,अविरल चौबे, नागेश सम्राट, डॉ अजय प्रकाश, बृजेश मिश्रा, विनोद ओझा, अमरेंद्र त्रिपाठी रवि शांडिल्य ,विवेक राज सहित कई आयोजन समिति के सदस्य गण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *