पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ हिंदू संगठनों ने विरोध मार्च कर पाकिस्तान का पुतला फूंका

रांची: पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। सभी जगहों पर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं और पुतला फूंका जा रहा है। वहीं शुक्रवार को रांची में जिला स्कूल से अल्बर्ट एक्का चौक तक हिन्दू संगठनों के विरोध मार्च किया। साथ ही पाकिस्तान का पुतला दहन किया। इसके साथ ही अल्बर्ट एक्का चौक पर पहलगाम में हुए आतंकी हमले का एक नाटक के द्वारा प्रदर्शित किया गया। लोगों को यह दिखाया गया कि किस तरह आतंकवादियों ने निर्दोष हिन्दू पर्यटकों को गोलियों से छलनी कर दिया। हत्या के बाद जमीन पर किस तरह शव पड़े हुए थे और परिजनों के द्वारा रोते बिलखते दिखाया गया। यह सब देखकर अल्बर्ट एक्का चौक पर सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गए और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे जोर जोर से लगाने लगे। साथ ही पाकिस्तान को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे थे। इस मौके पर हिंदू संगठन के नेता भैरव सिंह ने कहा कि पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने चुन चुन कर निर्दोष हिन्दू पर्यटकों को टारगेट कर उसकी हत्या की है। इसकी सजा उसे जरूर मिलेगी।
भारतीय सैनिक उन आतंकवादी और उसके आकाओं को पाताल से भी ढूंढ निकलेंगे और मौत से भी बदतर सजा दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हिंदुओं को एकजुट रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में यदि इतने मुसलमानों की हत्या होती तो तथाकथित हिन्दू नेता हाय तोबा करते और आंसू बहाने से तनिक देरी नहीं करते। वैसे नेता आज कहते हैं कि आतंकवाद का कोई धर्म जात नहीं होता है। पहलगाम में धर्म पूछ कर आतंकवादियों ने निर्दोष पर्यटकों की हत्या की है। आज समय आ गया है कि पाकिस्तान में बैठे वैसे आतंकवादियों को घर में घुस कर मरने की। साथ ही हिंदुस्तान में भी आतंकवादियों को पनाह देने वाले गद्दारों को चिह्नित कर बीच सड़क पर कड़ी से कड़ी सजा देने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *