हिंदी हमारी पहचान, हमारा गर्व : सकलदीप भगत
खूंटी:श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर, मुरहू में अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक सकलदीप भगत ने छात्र-छात्राओं को हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की विश्व हिंदी दिवस पहली बार 10 जनवरी, 2006 को मनाया गया था। तब से यह हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है. भारत के पूर्व प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी 2006 को प्रति वर्ष विश्व हिन्दी दिवस के रूप मनाये जाने की घोषणा की थी।। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हमें गर्व करना चाहिए कि हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा है यह हमारी पहचान और हमारी संस्कृति के साथ-साथ जनमानस को जोड़ने वाली भाषा है। हिंदी मात्र एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी मातृभाषा है। हिंदी भाषा के व्याकरण की सरलता व उत्तमता को बुद्धिजीवों ने स्वीकारा है। हिंदी भाषा प्राचीन है परन्तु वर्तमान के सन्दर्भ में इसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण एवं उपयुक्त है। इस मौके पर शिक्षिका सावित्री एवं रिया के साथ-साथ छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

