हेमंत सरकार की तुष्टिकरण नीति का परिणाम है रामनवमी शोभायात्रा पर पथराव: दीपक प्रकाश

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार पर तुष्टिकरण को बढ़ावा देने का फिर आरोप लगाया।
श्री प्रकाश ने कहा कि प्रदेश भर में अलग अलग स्थानों पर रामनवमी शोभायात्रा में हुए पथराव राज्य सरकार की तुष्टिकरण नीति,वोट बैंक की राजनीति का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि कभी पंडाल और प्रतिमा के आकार को घटाने,कभी बाजा नही बजाने जैसे बेतुके आदेशों से राज्य सरकार उपद्रवी तत्वों को उकसाती है,उनके मंसूबों को बल देती है।
उन्होंने कहा कि क्या कारण है कि जहां भाजपा नेतृत्व वाली सरकार नहीं है उन राज्यों में हिंदुओं के पर्व त्योहारों में समुदाय विशेष के उपद्रवियों के द्वारा बाधा डाली जाती है ,उन्माद फैलाने की कोशिश होती है,शोभा यात्रा,जुलूस पर पथराव होते हैं।
उन्होंने कहा कि जमशेदपुर,साहिबगंज,हल्दीपोखर,में रामनवमी जुलूस के घटित घटनाएं या फिर शिवरात्रि में पांकी की घटना राज्य सरकार की तुष्टिकरण नीति का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन भी दबाव में मूकदर्शक बनता जा रहा। चाहे उपद्रवियों पर मुकदमे दर्ज करने की बात हो या उन्हें गिरफ्तार करने की बात हो ऐसा लगता है पुलिस प्रशासन राज्य सरकार के इशारे की प्रतीक्षा में बैठा रहता है।
उन्होंने कहा कि मेन रोड,रांची में पिछले दिनों हुई हिंसक घटना की जांच और अपराधियों की धरपकड़ में सरकार का असली चेहरा उजागर हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *