स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे खूंटी,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
खूंटी: रांची में चाईबासा जाने के क्रम में गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री श्री इरफान अंसारी खूंटी पहुंचे। सुभाष चौक पर पहले से मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री का जोरदार तरीके से स्वागत किया। साथ में सयूम अंसारी द्वारा मांग की गई पीएससी स्वास्थ्य उप केंद्र अड़की और पीएसी स्वास्थ्य उप केंद्र मुरहू समस्या को लेकर मंत्री को अवगत कराया गया ।मंत्री ने जल्द से जल्द समस्या का निदान हेतु कार्य करने का आदेश स्वास्थ्य विभाग को दी। इस अवसर पर जिला परिषद के सदस्य सुशील संगा, मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सह कांग्रेसी नेता सयूम अंसारी, वरिष्ठ कांग्रेसी किशन प्रसाद ,मुरहू प्रखंड अध्यक्ष पौलुस पूर्ति ,जिला प्रवक्ता नरेश तिर्की, डेविड हमसोए, जीत बहन महतो ,संजय लोहार, इमानुएल मुंडू, रॉयल टोप्पो, विक्टर टोपनो वूलन टोपनो, दिलीप हेरेंज ,पांडू नाग ,डेनियल मुंडा, जय मंत्री देवी, पार्वती कुमारी, रेखा देवी ,किरण कुमारी, अब्बास अंसारी ,हफीज खान, सिराज अंसारी आदि कर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया है



