पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

रांची: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 125 वीं शहादत दिवस पर भाजपा,रांची महानगर जिला के तत्वावधान में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल, कोकर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, रांची विधायक सीपी सिंह, जिला अध्यक्ष वरुण साहू, बलराम सिंह, अशोक बड़ाइक, रवि मुंडा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने धरती आबा के पवित्र समाधि पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा–सुमन अर्पित किया।
पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि भारत की संस्कृति,धर्म और अस्मिता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले जनजातीय गौरव ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा जी सदैव देश एवं राज्य के लिए प्रासंगिक रहेंगे। उन्होंने कहा कि विदेशी आक्रांताओं के विरुद्ध उनका संघर्ष युगों-युगों तक मातृभूमि के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।
राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि बिरसा मुंडा के पद चिन्हों पर चलकर ही देश और झारखंड आगे बढ़ेगा।
पुष्पांजलि कार्यक्रम में राजू सिंह,बसंत दास, अनीता वर्मा, रोशनी खलको, पायल सोनी, सुरेश प्रसाद, रणधीर सिंह, रामलगन राम, सुजीत शर्मा, अनिल अग्रवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *