सुखाड़ राहत के लिए झारखंड सरकार ने सबा नौ हजार करोड़ रुपए की केंद्र से की मांग

रांची: राज्य में सुखाड़ राहत का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम झारखंड पहुंच चुकी है। मंगलवार को केंद्रीय टीम ने नेपाल हाउस स्थित कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति का जायजा लिया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने केंद्रीय टीम को सुखाड़ राहत स्थिति की जानकारी दी। झारखंड सरकार ने सुखाड़ राहत के लिए केंद्र से सबा नौ हजार करोड़ रुपए मदद की मांग की है।दस सदस्यों को टीम कल से छह जिले में फील्ड विजित करेंगे। इससे पहले राज्य कमेटी ने फील्ड का दौरा कर केंद्रीय टीम को रिपोर्ट दिया था। बुधवार को केंद्रीय टीम कृषि मंत्री बादल से मुलाकात करेगी।
बैठक में कृषि सचिव अबूबकर, सचिव अरुण कुमार सिंह,कृषि निर्देश निशा उरांव सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *