पहले एक दूसरे पर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग फिर गले लग कर मांगी माफी,हाल विधानसभा बजट सत्र का…

रांची: झारखंड विधानसभा बजट सत्र में पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग इस कदर बढ़ गई की एक दूसरे पर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने से भी नहीं हिचके। यहां हम बात कर रहे हैं कांग्रेस से निलंबित विधायक इरफान अंसारी और भाजपा विधायक रणधीर सिंह की। इन दिनों झारखंड विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है और गुरुवार को सत्र का दसवां दिन था। स्थानीय नियोजन नीति को लेकर भाजपा लगातार सरकार पर हमलावर है और सदन के अंदर और बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं मीडिया को संबोधित करते हुए

कांग्रेस से निलंबित विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा के विधायकों का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।इसलिए हंगामा कर रहे हैं। खासतौर पर भाजपा विधायक रणधीर सिंह के बारे में कहा कि उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है और मैं डॉक्टर हूं उनका इलाज मैं करूंगा। इसके अलावा कई आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। वहीं भाजपा विधायक रणधीर सिंह ने जवाब में कहा कि इरफान अंसारी के डॉक्टर की डिग्री फर्जी है। इसके अलावा कई तरह की आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। जब माहौल गरमाया तो दोनों नेता मीडिया के सामने एक दूसरे से गले मिले और कहा हम दोनों के बीच इस तरह का चलता रहता है,दोनों पुराने दोस्त हैं। वहीं एक अन्य विधायक ने कहा कि दोनों नेता मीडिया में बने रहने के लिए एक दूसरे पर कुछ भी बोलने से गुरेज नहीं करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *