पहले गढ़वा,जामताड़ा और अब रांची के सरकारी स्कूलों में भी रविवार की छट्टी

गणादेश ब्यूरो
रांची: राजधानी रांची के सरकारी स्कूलों में भी अब रविवार को ही छुट्टी होगी। विभाग ने स्पष्ट आदेश जारी कर दिया है। ताजा मामला कांके प्रखंड के चंदवे पंचायत में अवस्थित मध्य विद्यालय का है. यह हिंदी विद्यालय है. विगत कई वर्षों से इस विद्यालय में उर्दू विद्यालय की तर्ज पर शुक्रवार को अवकाश और रविवार को छुट्टी घोषित किया जा रहा है, ऐसी ही घटना कुछ दिनों पहले साहेबगंज, जामताड़ा और गढ़वा से निकल कर सामने आई थी, जिस पर मंत्री ने कड़ा संज्ञान लिया था। रांची के जिला शिक्षा अधीक्षक ने इस बाबत वहां के विद्यालय प्रधान एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को आदेश जारी किया है कि व्यवस्था को ठीक करते हुए रविवार को अवकाश और शुक्रवार को विद्यालय संचालन किया जाय। अगर ऐसा नहीं होता है तो दोनो की घोर लापरवाही मानी जायेगी। शिक्षा में धर्म को जोड़ कर चलना उचित नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *