स्व. कैलाश पति मिश्र की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी

रांची: पुराना विधान सभा मैदान के सामने गोलचक्कर पर स्वर्गीय कैलाश पति मिश्र की प्रतिमा को अज्ञात लोगों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कराई गयी।
मामले मे विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव ने बताया की 15अगस्त 2024 को प्रतिमा का अनावरण राज्य के प्रथम मुख्य मंत्री श्री बाबूलाल मरांडी ने किया था और उक्त प्रतिमा को स्थापित करने मे रांची नगर निगम से प्रस्ताव भी पारित है और तत्कालीन मुख्य मंत्री श्री रघुवर दास जी के सरकार से स्वीकृति भी लिया जा चुका है।
आज सुबह प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने प्रतिमा को प्लास्टिक से बांध दिया है इससे आहत होकर धुर्वा निवासी पंकज कुमार जगरनाथपुर थाना मे प्राथमिकी दर्ज कराई है।
श्रीवास्तव ने बताया की 25 अगस्त 2024 पूर्व स्वर्गीय राज्यपाल कैलाश पति मिश्र की प्रतिमा को खंडित करने हेतु कांग्रेस नेता अजय तिर्की के नेतृत्व मे कुछ लोग पुराना विधान सभा मैदान मे जुटे थे तब प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाई थी और प्रतिमा सुरक्षित रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *