प्राथमिक विद्यालय खरखरो में सेवानृवित हो चुकी रसोईया को दी गई विदाई

झुमरी तिलैया :– प्राथमिक विद्यालय खरखरो में कार्यरत रसोईया गुलाबी देवी के सेवानृवित होने पर विद्यालय प्रबंधन समिति और विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा उनके सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।विदाई समारोह में उपस्थित विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनिता देवी ने कहा कि हमारा विद्यालय एक परिवार की तरह है। और जिस प्रकार से परिवार में लोग रहते हैं हम सभी एक साथ यहां मिलजुल कर के रहते हैं। आज विद्यालय की रसोईया गुलाबी देवी का सेवा काल पूर्ण होने पर उनकी विदाई के अवसर पर समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव यादव ने कहा कि इनके कार्यकाल में कैसे बच्चों को बेहतर भोजन मिले इसकी हमेशा उनको चिंता रहती थी। और उन्होंने अपने कार्य को दायित्व पूर्ण निर्वहन किया। आज इनके सेवाकाल पूर्ण होने पर हम सभी इन को विदाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना भी रहे हैं।इस मौके पर उप मुखिया विनोद कुमार यादव वार्ड सदस्य होरिल यादव सहायक अध्यापक रमेश प्रसाद यादव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनिता देवी संयोजिका अंजू देवी उपाध्यक्ष गायत्री देवी तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के माता-पिता अभिभावक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *