रांची के एक निजी अस्पताल में जुड़वा बच्चे की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा
रांची: बरियातू स्थित एक निजी अस्पताल में जुड़वा बच्चों की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि समय पर उचित इलाज नहीं मिलने के कारण दोनों मासूमों की जान चली गई।
इधर, डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन ने लापरवाही के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उनका कहना है कि बच्चों की स्थिति पहले से ही गंभीर थी और पूरी कोशिश के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में लोग जुट गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। परिजनों और अस्पताल कर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया।
अब इस मामले की जांच की जा रही है और परिजनों ने उच्च स्तर पर कार्रवाई की मांग की है।



