चंदन मिश्रा हत्याकांड में अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो अपराधी घायल,भोजपुर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़

पटना: चंदन मिश्रा हत्याकांड में बिहार पुलिस ने तीन और अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरा पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में दो अपराधियों को हाथ और पैर में गोली लगी है। यह मुठभेड़ सुबह पांच बजे हुई है।
जानकारी के अनुसार चन्दन मिश्रा कण्ड में भोजपुर पुलिस के द्वारा छापेमारी अभियान में मंगलवार की सुबह अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस के जवाबी कार्रवाई में अपराधी बलवंत कुमार सिंह और रवि रंजन कुमार सिंह को हाथ और पैर में गोली लगी है। तीसरा अभिषेक कुमार इसको पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि पटना के पारस हॉस्पिटल में पिछले 17 जुलाई को चंदन मिश्रा की हत्या की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *