एयर एंबुलेंस हादसा, गमगीन हुआ चंदवा, डॉ विकास के खोने का गम है चिकित्सकों को
रांची: बीती रात सिमरिया के जंगल में हुए एयर एंबुलेंस हादसे ने चंदवा को झकझोर कर रख दिया है। इस एयर एंबुलेंस हादसे में चंदवा के गायत्री मंदिर मोहल्ला निवासी संजय साहू उनकी पत्नी अर्चना देवी भगिना ध्रुव कुमार की मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है । वहीं इसी घटना में मिलनसार प्रवृत्ति के चिकित्सक डॉ विकास का निधन भी लोगों को दुख दे दिया है। वे काफी समय तक चंदवा के अस्पताल में मरीजों को सेवा प्रदान करते रहे । इस घटना में सचिन कुमार पारा मेडिकल, विवेक विकास भगत पायलट, सोराज सिंह की भी मौत हुई है। इधर घटना के बाद उनके परिजनों ने सरकार से मुआवजा व राहत प्रदान करने का मांग किया है ।आपको बता दे की संजय साहू अपने ढाबा में झुलस गए थे । उनको रांची से बेहतर इलाज को लेकर दिल्ली रेफर किया गया था । इलाज को लेकर एयर एंबुलेंस हायर करने के क्रम में उसके पास दो लाख रुपए उपलब्ध नहीं यह। उसने इधर उधर से चंदा कर किया तरह रुपए का इंतजाम किया। जब एयर एम्बुलेंस वाले को रुपए दिए गए तब जाकर मरीज को लेकर प्लेन दिल्ली के लिए उड़ान भरा। लेकिन उसकी किस्मत कुछ और जगह इंतजार कर रही थाई।चतरा के घने जंगल में प्लान क्रेस कर गया। इसी बीच एयर एम्बुलेंस खराब मौसम के कारण चतरा के कसारी पंचायत के जंगल में दुर्घटना का शिकार हो गया।



