खूंटी, तोरपा एवं रनिया प्रखंड के मंडल अध्यक्षों को नियुक्त किया गया
खूंटी : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत खूंटी जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में क्रमश खूंटी, तोरपा एवं रनिया प्रखंड के मंडल अध्यक्षों को नियुक्त किया गया जिसमें मंडल अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया जिसमें खूंटी से पूर्वी मंडल अध्यक्ष ,निर्मल उरांव, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष , सुनील मुण्डा ,को बनाया गया वही तोरपा पू्र्वी , प्रवीण कुमार कर, एवं पश्चिमी मंडल अध्यक्ष,नमन तोपनो वही रनिया प्रखंड के मंडल अध्यक्ष , रामसिंह राम को बनाया गया।
मौके पर जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को पार्टी के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह ईमानदारी से करने और संगठन को मजबूती प्रदान करने का अनुरोध किया।
वही तोरपा प्रखंड के पर्यवेक्षक सह जिला सांसद प्रतिनिधि ने पीटर मुन्डू ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए पार्टी के प्रति दी जाने वाली कार्यो को बखुबी और निष्ठा से निभाने की बात कही।
मौके पर जिला ट्रेनिंग कोडीनेटर अंजनी रंजन, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, तोरपा प्रखंड अध्यक्ष,अजय गुप्ता, रनिया प्रखंड अध्यक्ष जोन कन्डुलना, खूंटी प्रखंड अध्यक्ष मरियम आईन्द,यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुणाल कच्छप,तुरतन तोपनो,मो फिरोज, सलीम तोपनो आदि उपस्थित थे।



