जिला भाजपा कार्यालय में टीफीन पर चर्चा

खूंटी: जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता की अध्यक्षता में टीफीन पर चर्चा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने अपने संबोधन में कहा कि पहले समस्याओं के लिए समाधान के लिए टुकड़ों में कदम उठाए जाते थे। लेकिन मोदी सरकार ने पहली बार समस्याओं के संपूर्ण समाधान की योजनाएं बनाई और उन्हें सफलतापूर्वक लागू करने का भी काम किया। उन्होंने कहा कि शौचालय, पक्का मकान, बिजली कनेक्शन, गैस सिलेंडर, नल से जल जैसी योजनाएं इसका प्रमाण हैं। मोदी के नेतृत्व में न सिर्फ विदेशों में भारत की सम्मान बढ़ा है बल्कि देश के भीतर भी गरीब वंचित किसान महिला समेत सभी वर्गों का समेकित विकास हुआ है।
मोदी सरकार के 9 साल को सुरक्षा और राष्ट्रीय गौरव के वर्ष बताते हुए जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता ने कहा कि आज मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है।मोदी सरकार के 9 वर्ष सुरक्षा, राष्ट्रीय गौरव, विकास व गरीब कल्याण के अभूतपूर्व संयोजन के 9 वर्ष रहे हैं. आज एक ओर मोदी जी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है और विश्व में गौरव के नए आयाम बना रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकार ने विकास व गरीब कल्याण के नए मापदंड स्थापित किए हैं।
बैठक में प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष कांशी नाथ महतो एवं प्रबुद्ध जनों ने भी अपना-अपना विचार रखा।
कार्यक्रम के पूर्व संगठन के पथ प्रदर्शक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एवं पं दिन दयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण एवंपुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया तत्पश्चात सामुहिक रूप से राष्ट्र गीत बन्दे मातरम् गायन किया गया है।जिला उपाध्यक्ष संजय साहू ने मंच संचालन किया एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला कोषाध्यक्ष लव चौधरी ने किया।
कार्यक्रम में प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष कांशी नाथ महतो, जिला उपाध्यक्ष संजय साहू, कैलाश राम, जिला महामंत्री बिनोद नाग, मंत्री मंजू देवी, कोषाध्यक्ष लव चौधरी, मीडिया सह प्रभारी जनार्दन मिश्रा, सोशल मीडिया सह प्रभारी महावीर राम, मण्डल अध्यक्ष सुरेश जयसवाल, मदनमोहन गोप, बालकिशुन महतो, राम बिहारी लाल सहित कृष्णा नंद तिवारी, कलिन्द्र राम, कंचन सिंह, विजय राम, मंगा नाग, पंकज राम, सुरेश प्रसाद व अन्य कार्यकर्ता एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *