किसान मोर्चा की बैठक में संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विचार विमर्श

गोला।प्रखंड क्षेत्र के कुम्हारदगा पंचायत के समाजसेवी सह भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री सचिन कुमार के आवास पर किसान मोर्चा की एक अनौपचारिक बैठक की गई। बैठक में किसान मोर्चा के संगठनात्मक कार्यों एवं कार्यक्रमों के बारे में विचार विमर्श किया गया इस बीच कुम्हरदग्गा पंचायत के मुखिया सुनीता देवी एवं किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ललन कुमार को भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं उनके टीम के द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया । जिला अध्यक्ष सनी कुशवाहा ने अनंत शुभकामनाएं दिया।मौके पर भाजपा जिला किसान मोर्चा के महामंत्री शंभू लाल ठाकुर, कृष्ण कुमार दुबे जिला उपाध्यक्ष जागेश्वर कुमार महतो ,उपाध्यक्ष दीनबंधु पोद्दार जिला मंत्री सचिन कुमार मंडल अध्यक्ष ललन कुशवाहा चितरपुर मंडल अध्यक्ष अजय कुमार दांगी सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक गौरी शंकर महतो आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *