बिना जायज कारण के दाखिल ख़ारिज अस्वीकृत करने वालें मामलों की जाँच की जाएगी : उपायुक्त

रांची: उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सोमवार को समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित सभागार में जिला के सभी वरीय पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारी को यह स्पष्ट निर्देश दिया गया की अंचल में आने वालें दाखिल ख़ारिज ससमय कराए। दाखिल ख़ारिज/भूमि सम्बंधित मामलें जिन अंचलों में काफ़ी समय से लंबित है, वैसे अंचलों की सूची बनाने का निर्देश दिया गया। साथ में उपायुक्त द्वारा कहा गया की दाखिल ख़ारिज के मामलें अंचलों में आते है उन्हें बिना जायज कारण के अस्वीकृत ना करें। अस्वीकृत करने से पहले ऐसे मामलों का अच्छे से मूल्यांकन कर ले। जिसपर उपायुक्त ने कहा की जिन अंचलों में बिना जायज कारण के दाखिल ख़ारिज के मामलें बिना ठोस कारण के विभिन्न अंचलों में अस्वीकृत किए गए है, वैसे मामलों का जिला के वरीय पदाधिकारियों द्वारा जाँच कराया जाएगा। जाँच में दोषी पाए जाने पर सम्बंधित पदाधिकारी पर प्रपत्र क गठित की जाएगी। साथ ही सम्बंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की राजस्व सम्बंधित मामलें राजस्व शाखा में जाए
उपायुक्त ने सम्बंधित पदाधिकारियों से विशेष रूप से पंजी-2 का डिजिटाइजेशन में सुधार की कैम्प लगाने का निर्देश दिया। साथ ही सरकारी भूमि में कब्ज़ा, दाखिल ख़ारिज के मामलें में ध्यान देने को कहा।
उपायुक्त रांची ने जिला में निर्माण हो रहें अबुआ आवास के बारे जानकारी लेते हुए कहा की अब तक कितने अबुआ आवास पूरा हो गया है। उन्हें भुगतान समय पर हो रहा है, की नही इसकी समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारी को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। उन्होंने उप विकास आयुक्त से कहा की जो अबुआ आवास तैयार है, उसमें जल्द से जल्द गृह प्रवेश कराए।
उपायुक्त द्वारा झारखण्ड मंईया सम्मान योजना की राशि लाभुकों के खाते में जा रही है, की नही इसकी जानकारी लिया गया । जिसपर सम्बंधित पदाधिकारी द्वारा बताया की मार्च माह की राशि लाभुकों के खाते में जा चुकी है। जिन लाभुकों की राशि नही गई है उनका त्रुटि सुधार किया जा रहा है। उनका आधार लिंकेज कराया जा रहा है। जिसपर उपायुक्त ने सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा इसके लिए एक्शन प्लान बनाए। साथ लाभुकों की सूची बैंकवार/पंचायतवार बनाए जिनकी राशि उनके खाते में नही गई है।
उपायुक्त ने सम्बंधित पदाधिकारियों से राजस्व कैंप में अबतक लंबित मामले क्यों है, जिसमें खास करके नामकुम, कांके, रातु, शहर एवं अन्य अंचलों में राजस्व कार्यों पर विशेष ध्यान दे।
उपायुक्त ने सभी वरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा की जिला प्रशासन द्वारा जो अबुआ साथी 9430328080 जन शिकायत हेतु बनाया गया है। इसमें आए सभी शिकायतों का हर सप्ताह समीक्षा किया जाएगा। जिससे आम लोगों की शिकायत को त्वरित गति से निष्पादन कराया जा सकें।
उपायुक्त ने बैठक में 100 एंटरप्राइजेज के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए कहा की उद्यमिता और व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए कार्य करें। जिससे विभिन्न क्षेत्रों में 100 नए व्यवसायों या उद्यमों को शुरू करने और विकसित करने में जिला अग्रणी भूमिका निभाए।
उपायुक्त ने बैठक में सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा की इस बैठक में जितने भी दिशा-निर्देश दिए गए है। इन सभी निर्देशों का समय-समय पर फॉलोअप हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *