उपायुक्त ने फिर दिखाई मानवता वृद्धों का कुशल-क्षेम जानने पहुंचे वृद्धाश्रम

बोकारो – बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने फिर दिखाई अपनी मानवता वृद्धों का कुशल-क्षेम जानने अचानक पहुंचे वृद्धाश्रम ,उपायुक्त ने अचानक चास नगर निगम के सोलांगडीह स्थित बाबा वैद्यनाथ जन सेवा समिति वृद्ध सेवा आश्रम पहुँचे। संस्था के स्थापना दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने वहां रह रहे वृद्धजनों से बातचीत की, उनका हालचाल जाना और उनके जीवन के अनुभवों को बड़े ध्यान से सुना।वृद्धाश्रम पहुंचने पर उपायुक्त का स्वागत संस्था के पदाधिकारियों और आश्रम में रह रहे वृद्धजनों ने आत्मीय भाव से किया। बातचीत के दौरान उपायुक्त ने कहा, कि आप सब हमारे समाज की जड़ हैं, जिन्होंने अपने जीवन का सबसे सुंदर हिस्सा परिवार, समाज और देश की सेवा में बिताया है। आज हमारा दायित्व है कि हम आपकी खुशियों और सम्मान की रक्षा करें। उन्होंने वृद्धों से उनके स्वास्थ्य, भोजन और सुविधाओं से संबंधित जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।जैसे ही उपायुक्त वृद्धजनों के बीच पहुंचे, आश्रम का वातावरण भावनाओं से भर गया। किसी ने उनकी कलाई पकड़ कर कहा, बेटा, बहुत दिनों बाद कोई हमारा हाल पूछने आया तो किसी ने मुस्कराते हुए कहा, आप आए, तो हमें लगा कोई अपना देखने आया है। वातावरण में एक स्नेह और अपनत्व का महौल बन गया। उपायुक्त ने कहा कि वह समय समय पर उनसे मिलते आते रहेंगे।मौके पर आश्रम संचालक समिति ने उपायुक्त का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके इस अनायास आगमन ने वृद्धजनों के मन में नई ऊर्जा और आत्मीयता भर दी। वृद्धाश्रम में बिताया गया यह समय उपायुक्तऔर वृद्ध दोनों के लिए अविस्मरणीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *