मुख्यमंत्री द्वारा विभागीय समीक्षा और बड़ी बड़ी घोषणाएं केवल आईवास : प्रदीप वर्मा

रांची: भाजपा प्रदेश महामंत्री एवम सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि राज्य की ठगबंधन सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में राज्य को केवल लूटा है। इसीलिए जनता ने ठगबंधन सरकार को लोकसभा चुनाव में करारी चोट दी है।
कहा कि राज्य के 50से ज्यादा विधानसभा क्षेत्र में जनता ने एन डी ए को जीत दिलाई है। मुख्यमंत्री जी स्वयं अपनी विधानसभा क्षेत्र में इंडी एलायंस को जीत नही दिला सके।
उन्होंने कहा कि जनता ने इंडी एलायंस को आइना दिखा दिया है। क्योंकि साढ़े चार वर्षों तक राज्य सरकार ने जनता को केवल धोखा लूट भ्रष्टाचार दिया है।
कहा कि मुख्यमंत्री जी समीक्षा और बड़ी बड़ी घोषणाओं से केवल आई वाश कर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *