TRENDING NOW

दीपक प्रकाश ने मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धियों का किया गुणगान,कहा-कांग्रेस का जन्मकाल से ही भ्रष्टाचार से रहा है संबंध

रांची: केंद्र की मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर भाजपा के नेता केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाने से नहीं चूक रहे हैं।

इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार की जमकर तारीफ की और पूर्व की कांग्रेस सरकार की जमकर आलोचना की।
दीपक प्रकाश ने कहा कि नौ साल उपलब्धियों भरा रहा है और जनता आने वाले2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि नौ वर्ष सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित सरकार,एक ऐसी सरकार जो सैद्धांतिक और व्यवहारिक रूप से गरीबों के उत्थान के लिए समर्पित रही। या यूं कहे तो समावेशी विकास के साथ नए भारत बनाने वाली केंद्र की मोदी सरकार है।
वहीं पूर्व की मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार हमला करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को ध्वस्त करने वाली सरकार थी।उससे आज भारत उबर चुका है। नया और अल्प विकसित से विकसित भारत बनाने का संकल्प अमृतलाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनाया है।
उन्होंने कहा2047में भारत सौ वर्ष यानी देश आजादी का पूरा करेगा। 2047 विकसित भारत बन जायेगा।
उन्होंने कहा कि दुनिया के बड़े बड़े देश आज भारत की ओर देख रहा है। भारत आज सभी क्षेत्रों में प्रगति किया है और इसका श्रेय पीएम मोदी को जाता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जन्मकाल से ही भ्रष्टाचार से संबंध रहा  है। नेहरू जी के समय में जीप की खरीद में घोटाला हुआ था।2100जीप की खरीद के लिए पैसे दिए गए जिसमे मंत्र156 जीप खरीदी गई, बांकी कागजों में खरीदारी हुई। इसलिए कांग्रेस को भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने का कोई हक नहीं है।
उन्होंने कहा कि नागरिकों में कर्तव्य की भावना का विकास किया गया।
उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल210 करोड़ वैक्सीन आम लोगों के लिए सुलभ किया गया। आदिवासियों के कल्याण के लिए जनजातीय मंत्रालय का गठन किया गया। जनजातीय समाज के विकास के लिए कई तरह की योजना चलाई जा रही है।
वहीं राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि उन्हें लोकतंत्र और संसद पर विश्वास नहीं है। हद तो यह है की उन्हें सुप्रीम कोर्ट पर भी विश्वास नहीं है।
वे जब जब विदेश गए हैं भारत का नाम डुबाने का काम किया है। जबकि पीएम नरेंद्र मोदी आज भारत का नाम दुनिया में रोशन कर रहे हैं।
श्री प्रकाश ने कहा कि पूरी दुनिया में आज भारत तेजी से सभी क्षेत्रों में विकास कर रहा है। वह दिन दूर नहीं है जब भारत विकास की श्रेणी में पूरी दुनिया में नंबर वन बन जायेगा।
प्रेसवार्ता में महामंत्री प्रदीप वर्मा ने भाजपा का आने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद आदित्य साहू,मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *