आजसू नेता राजकुमार कुशवाहा पर जानलेवा हमला,जांच में जुटी पुलिस

राँची/बुंडू :जय हो सेवा संस्था के संस्थापक एवं राँची जिला आजसू पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष राजकिशोर कुशवाहा पर जानलेवा हमला किया गया।मिली जानकारी के अनुसार अहले सुबह लगभग 4:15 बजे अपने घर से कुत्ते को लेकर निकले थे, इसी बीच घात लगाए अपराधी ने उनपर गोलीबारी कर दिया, जिससे वह घायल हो गए हैं. सूचना है की चार अपराधी थे।आनन-फानन में उन्हें राँची अस्पताल में एडमिट कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। इधर घटना की सूचना मिलते ही बुंडू डीएसपी अजय कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी लेकर छानबीन कर रहें हैं। बुंडू पुलिस ने घटना स्थल से 7.65 MM का खोखा बरामद किया है। घटना क्यों और कैसे घटी इसकी जानकारी अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *