डीसी ने कलेक्शन सेंटर, डिस्पैच सेंटर में की जा रही व्यवस्थाओं का लिया जायजा
खूंटी: निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा बिरसा काॅलेज का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बिरसा काॅलेज परिसर में कलेक्शन सेंटर, डिस्पैच सेंटर के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीसीटीवी की मोनिटर पर क्रियाशीलता का निरीक्षण किया। अधिकारियों एवं कार्य एजेंसी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
इस दौरान उन्होंने कलेक्शन सेंटर एवं डिस्पैच सेंटर के कार्य एजेंसी को निर्देश दिया कि उक्त सेंटर की सारी व्यवस्था को यथाशीघ्र सुव्यवस्थित करें।
मौके पर उप विकास आयुक्त, श्याम नारायण राम, परियोजना निर्देशक, आईटीडीए, खूंटी आलोक शिकारी कच्छप, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 60-खूंटी सह अनुमंडल पदाधिकारी, खूंटी अनिकेत सचान एवं अन्य मौजूद थे।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)