कुड़मी समाज के लोगों को ही राज्यसभा से मिले टिकट : शीतल ओहदार

रांची: कुड़मी विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए कुड़मी जाति के लोगों को ही टिकट मिले। उन्होंने कांग्रेस,झामुमो, और भाजपा से कुड़मी जाति के लोग को ही प्रत्याशी प्रत्याशी बनाने की मांग की है। वे बुधवार को गंगा आश्रम होटल में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से अब तक किसी ना किसी रूप से झारखंड कुड़मी जाति को सभी राष्ट्रीय पार्टियां छलती आ रही है। झारखंड अलग राज्य के बाद कुड़मी के ऊपर चौतरफा हमले हुए हैं। उनके संवैधानिक अधिकार छीने जा रहे हैं। राज्य में लगभग 24प्रतिशत आबादी होते हुए भी झारखंड के तमाम राजनीतिक पार्टियां राजनीतिक रूप से कुड़मियों का शोषण करते आए हैं। 14 लोकसभा सीटों में से 7 सीटें और 81 विधानसभा सीटों में 36 सीटें कुड़मी बहुल क्षेत्र होते हुए भी कुड़मी को हमेशा से राष्ट्रीय पार्टियां धोखे में रखकर केवल उपयोग करते रहें।

झारखंड अलग राज की बात करें तो अब तक किसी भी राष्ट्रीय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंत्री या राष्ट्रीय स्तर पर कोई भी पद नहीं दिया गया। वर्तमान समय में 2 सीटों पर राज्यसभा सदस्य के लिए चुनाव होना है। दोनों राष्ट्रीय पार्टी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा से कुड़मी समाज मांग करती है कि राज्यसभा सदस्य के कुड़मी समाज के लोगों को ही प्रत्याशी बनाए।
उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर कुड़मी समाज के प्रतिनिधि मंडल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रदेश प्रभारी दिलीप सैकिया, तथा राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर एवं झामुमो के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन से मिलकर मांग रखेंगे। यदि संबंधित पार्टियां मांगों की अनदेखी करते हैं तो कुड़मी समाज के लोग भाजपा, कांग्रेस,झामुमो कार्यालय का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय प्रधान सचिव रामपोदो, महतो, केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रचिया महतो, दानी सिंह, कोषाध्यक्ष सखीचंद महतो, प्रवक्ता मोहन महतो, सोना लाल महतो आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *