डीसी- एसपी ने श्रावणी मेला का किया उद्घाटन,कहा- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं होगी कमी
खूंटी श्रावणी मेला आम्रेश्वर धाम का उपायुक्त, शशि रंजन ने विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। मौके पर डीसी ने कहा कि आम्रेश्वर धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को पूर्ण कर लिया गया है।
देवतुल्य श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा।वहीं सूचना जन संपर्क विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का डीसी और एसपी ने फीता काट कर उद्घाटन किया। इस शिविर के माध्यम से आमजनों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए उन्हें जागरूक किया जा रहा है।
वहीं सूचना जन संपर्क विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का डीसी और एसपी ने फीता काट कर उद्घाटन किया। इस शिविर के माध्यम से आमजनों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए उन्हें जागरूक किया जा रहा है।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/IMG-20220714-WA0052.jpg?resize=800%2C364&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)