संताल हूल दिवस पर वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर डीसी ने किया मल्यार्पण
रांची: संताल हूल दिवस पर सोमवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कांके रोड स्थित सिदो-कान्हू पार्क में वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के खिलाफ न्याय एवं अधिकार के लिए वीर शहीद सिदो-कान्हू द्वारा लड़ी गई लड़ाई हमारे लिए आदर्श हैं, उनके आदर्शों का अनुशरण करते हुए हमें समाज का निर्माण करना है।
वहीं डीआईजी सह वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने भी वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।



