विश्व स्वास्थ्य दिवस पर डालसा ने योगा कैंपियन सह विधिक जागरूकता शिविर का किया आयोजन
खूंटी:झालसा रांची के निर्देशन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शह डालसा अध्यक्ष रसिकेस कुमार के मार्गदर्शन में सोमवार को सदर हॉस्पिटल में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर डालसा के द्वारा योगा कैंपियन सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डालसा पैनल अधिवक्ता मदन मोहन राम ने शिविर में उपस्थित लोगों से कहा कि हमें रहने खाने के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है| स्वास्थ्य सिर्फ कोई एक व्यक्ति के लिए ही नहीं बल्कि प्रत्येक व्यक्ति, हम सबके लिए स्वास्थ्य बहुत जरूरी है। अच्छे स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा बहुत पहले से (वर्ल्ड हेल्थ डे) यानी विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन हर साल 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे मनाता है| विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुरुआत 7 अप्रैल 1950 में हुई और तभी से ही इस दिन को हर साल नई थीम के साथ मनाया जा रहा है| हमें लंबे और स्वस्थ जीवन जीने के लिए अपने जीवन में योगा को शामिल करना अति आवश्यक है| इसलिए अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ सभी के हेल्थ के लिए हमें आगे आकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास करते रहना चाहिए।
इस कार्यक्रम में डालसा के पैनल अधिवक्ता मदन मोहन राम, सदर अस्पताल के चिकित्सक पदाधिकारीगण, एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
यह जानकारी डालसा सचिव श्रीमती राजश्री अपर्णा कुजूर के द्वारा दी गई।

